फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पति की आंखों के सामने गई महिला की जान

Wed, 26 Jun 2024 10:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव नाथूपुर के पास ईको की टक्कर से महिला की मौत हो गई। मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला बदायूं के गांव राजवरोलिया निवासी ताराचंद ने बताया कि वह बारोटा में नरेश के मकान में किराए पर रहते हैं। वह अपनी पत्नी रामबेटी के साथ बारोटा गांव से नाथूपुर पैदल जा रहे थे। उसकी पत्नी आगे चल रही थी। इस बीच तेज रफ्तार ईको कार ने उसकी पत्नी को टक्कर मार दी। उन्होंने अपनी पत्नी को संभाला। ईको कार चालक भी उनके पास आ गया। ईको चालक की मदद से वह अपनी पत्नी को सोनीपत के नागरिक अस्पताल में लेकर गए। जहां चिकित्सक ने उनकी पत्नी को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में ईको चालक ने अपनी पहचान रामनिवास निवासी बक्करवाला, दिल्ली के रूप में दी। पुलिस ने आरोपी रामनिवास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें