फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: फ्री में शराब नहीं दी तो लगा दी ठेके में आग, नकदी और सीसीटीवी कैमरे भी ले गए आरोपी

Sat, 14 Mar 2026 02:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। गांव अटायल में वीरवार देर रात फ्री में शराब न देने पर बदमाशों ने शराब के ठेके में आग लगा दी। आरोपी ठेके के गल्ले में रखी नकदी, सीसीटीवी कैमरा व डीवीआर भी साथ ले गए। आग लगने से ठेकेदार को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। मामले की एफआईआर थाना गन्नौर पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

नया बांस निवासी सुमित ने बताया कि रात के समय गांव का गोपाल अपने कुछ साथियों के साथ ठेके पर आया और ठेके पर काम करने वाले कारिंदे वीरेंद्र से फ्री में शराब मांगने लगा ओर कहा कि ठेका उसके हिसाब से चलेगा। इस बात को लेकर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। जब उसने शराब देने से मना कर दिया तो आरोपियों ने हथियार निकालकर उसे डराने की कोशिश की।
इस दौरान आसपास लोगों की आवाजाही बढ़ती देख आरोपी वहां से फरार हो गए। सुमित के अनुसार वह बाद में ठेका बंद करके घर चले गए।आरोप है कि देर रात गोपाल अपने साथियों के साथ दोबारा ठेके पर आया और ठेके का शटर तोड़कर अंदर घुस गया। आरोपियों ने ठेके में आग लगा दी और करीब 10 से 12 पेटी शराब की बोतलें तोड़ दीं।
विज्ञापन

जाते समय वे गल्ले में रखी नकदी, ठेके पर लगे सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर भी अपने साथ ले गए। गन्नौर थाना प्रभारी बीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें