फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कार में भरी शराब और बीयर बरामद

Sat, 24 Feb 2024 09:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। सदर थाना पुलिस ने लग्जरी कार में शराब की तस्करी कर रहे हिसार के गांव खेड़ी जालब निवासी सोनू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार से विभिन्न मार्का की अंग्रेजी शराब की 142 बोतल और बीयर की 36 बोतल बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही कार जब्त कर ली है।
विज्ञापन

सदर थाना पुलिस की टीम गोहाना-सोनीपत मार्ग स्थित गांव लाठ-जौली के पास गश्त कर रही थी। उन्हें सूचना मिली कि एक युवक कार में शराब की तस्करी कर रहा है। वह शराब को बेचने के लिए गांव बीधल की तरफ से आ रहा है। पुलिस ने बीधल गांव पहुंचकर एक होटल के निकट नाका लगाकर वाहनों की जांच शुरू कर दी। कुछ समय बाद होंडा सिटी कार आती दिखाई दी तो पुलिस ने उसे रुकवा लिया और तलाशी ली। कार के अंदर विभिन्न मार्का की अंग्रेजी शराब और बीयर की पेटियां रखी थी। पुलिस ने कार से शराब की 142 बोतल बरामद की। शराब की बोतल, अध्धे व पव्वों के साथ ही बीयर की 36 बोतल बरामद की गई हैं। पूछताछ में कार चालक सोनू शराब को लेकर कोई कागजात पेश नहीं कर सका। पुलिस ने सोनू को गिरफ्तार करने के साथ ही कार को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें