सोनीपत। खरखौदा के गोदाम में जब्त कर सील की गई शराब की 5696 पेटियों को बेचने के मामले में एसआईटी ने फरार चल रहे बर्खास्त इंस्पेक्टर जसबीर सहित पांच आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। पुलिस ने पांचों आरोपियों की संपत्ति को कोर्ट द्वारा अटैच करवाने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।
डीएसपी एसआईटी जितेंद्र कुमार ने बताया कि शराब तस्करी, चोरी व भ्रष्टाचार के मामले में आरोपियों की संपत्ति अटैच करवाने के लिए पहल शुरू हो गई है। जल्दी ही सभी आरोपियों की सम्पति का ब्यौरा कोर्ट को दिया जाएगा। उन्होंने कहा आरोपियों की लगातार तलाश की जा रही है, लेकिन यह फरार हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस बर्खास्त इंस्पेक्टर जसबीर, भूपेंद्र के भाई गांव सिसाना के जितेंद्र, उसे हथियार देने वाले संजय, सतीश झरोठ व एक्साइज विभाग के कर्मी सुनील की संपत्ति अटैच करवाने की तैयारी में है। डीएसपी ने कहा कि इसके लिए जरूरी प्रकिया शुरू कर दी है। मामले में आरोपी बर्खास्त इंस्पेक्टर जसबीर व जितेंद्र की अग्रिम जमानत याचिका खारिज हो चुकी है। इसकी संपत्ति को सीज कराया जाएगा।