फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बिजली गिरने से छत क्षतिग्रस्त, बिजली के उपकरण जले

Thu, 29 Jan 2026 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
कथूरा गांव में बिजली गिरने से टूटी घर  की छत पर लगी पत्थर की टुकड़ी। संवाद
विज्ञापन
गोहाना। गांव कथूरा में बुधवार अलसुबह बिजली गिरने से एक घर का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। साथ ही घर में लगे टीवी, फ्रिज और दूसरे उपकरण जल गए। ग्रामीणों ने प्रशासन से नुकसान का जायजा लेकर पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन

इलाके में 27 जनवरी को अचानक मौसम बदला और दिनभर रुक-रुककर बारिश हुई। रातभर बादल छाए रहे। इसी बीच बुधवार अलसुबह तेज गड़गड़ाहट से लोगों की नींद टूट गई। पता चला कि गांव में सुरेश के घर पर बिजली गिर गई। सुरेश ने बताया कि बिजली गिरते से पूरा घर हिल गया। बिजली छत पर गिरी है।
सुरेश ने यह भी बताया कि बिजली गिरने से छत को काफी नुकसान पहुंचा है। छत पर लगे कई पत्थर टूट गए जिसका मलबा नीचे भी गिरा है। घर में रखे टीवी, फ्रिज और बिजली से चलने वाले अन्य घरेलू उपकरण जल गए। जिस वक्त यह घटना घटी, परिवार के सभी लोग घर के अंदर ही थे मगर सभी बच गए।

कथूरा गांव में बिजली गिरने से टूटी घर  की छत पर लगी पत्थर की टुकड़ी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें