फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नागरिक अस्पताल में लंबे समय से लिफ्ट बंद, मरीज रैंप व सीढ़ियाें के भरोसे

Sun, 28 Jul 2024 09:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। बरोदा रोड स्थित नागरिक अस्पताल में काफी समय से लिफ्ट बंद पड़ी है। लिफ्ट बंद होने के कारण मरीज सीढ़ियों व रैंप पर निर्भर हैं। मरीजों को एक मंजिल से दूसरी मंजिल तक जाने के लिए सीढ़ियों या फिर रैंप का सहारा लेना पड़ रहा है। अधिकारियों की मानें तो लिफ्ट को चालू करवाने के लिए कई बार मुख्यालय में पत्र लिखा जा चुका है, लेकिन अभी तक लिफ्ट को चालू नहीं करवाया गया है।
विज्ञापन

मरीजों की सुविधा के लिए उपमंडल गोहाना में वर्ष 2011 में नागरिक अस्पताल का नया भवन बनवाया गया था। भवन तीन मंजिला बनाया गया था और मरीजों की सुविधा के लिए लिफ्ट पर करीब दस लाख रुपये खर्च किए गए थे। नए भवन में अस्पताल स्थानांतरित होने के बाद लिफ्ट चालू कर दी गई थी। कुछ दिन चलने के बाद लिफ्ट खराब हो गई। तब से लेकर अब तक लिफ्ट बंद पड़ी है। अधिकारियों के अनुसार वर्तमान में लिफ्ट का बीमा व वार्षिक मरम्मत अनुबंध भी समाप्त हो चुका है। इसकी वजह से लिफ्ट चालू नहीं की जा रही है। इतना ही नहीं नागरिक अस्पताल में लिफ्ट को चलाने के लिए लिफ्ट कर्मी भी नहीं है। अस्पताल की पहली मंजिल पर आयुष विभाग, वार्ड, टीकाकरण केंद्र बनाया गया हैं, जबकि दूसरी मंजिल पर ओटी व प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यालय हैं। ऐसे में मरीजों ही नहीं, बल्कि अधिकारियों को भी सीढ़ियों व रैंप से चक्कर काटने पड़ते हैं।
वर्जन

नागरिक अस्पताल में लिफ्ट खराब है। लिफ्ट को ठीक करवाने के लिए मुख्यालय से पत्राचार किया जा रहा है। मुख्यालय से मंजूरी मिलने पर लिफ्ट को चालू कर दिया जाएगा। इसके लिए जो भी औपचारिकता होगी, वह भी पूरी की जाएगी। इसके बाद मरीजों को कोई परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. संजय छिक्कारा, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, नागरिक अस्पताल, गोहाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें