फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: यमुना क्षेत्र में तेंदुए की दहशत बरकरार, दूसरे दिन भी नहीं लगा सुराग

Thu, 23 Apr 2026 01:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :: सोनीपत के गांव नांदनौर के पास खेत में लगे पिंजरे को देखता किसान। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। यमुना किनारे के गांवों में तेंदुए की दहशत दूसरे भी बनी रही। नांदनौर में किसान पर हमले के बाद दूसरे दिन भी वन विभाग की टीम को तेंदुए का पता नहीं लग सका। हालांकि सर्च अभियान तेज करते हुए इलाके में पिंजड़ों की संख्या बढ़ा दी गई है। तेंदुआ दिखने पर उसे डार्ट गन से बेहोश कर पकड़े की तैयारी है। वहीं प्रशासन ग्रामीणों को अकेले खेतों में न जाने की सलाह दे रहा है।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह हुए हमले में गांव नांदनौर निवासी धर्मपाल गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजनों के अनुसार वह सुबह सात बजे खेतों की ओर गए थे। तभी झाड़ियों के पास आग लगाने के दौरान वहां छिपे तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया था। हमले में उनकी गर्दन, छाती, कमर और बाजुओं पर कई घाव लगे थे। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो तेंदुआ वहां से भाग गया था।
घायल किसान को भगवान दास अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। गर्दन में सूजन अधिक होने के चलते उन्हें छुट्टी नहीं मिल सकी। वन विभाग के रेंज अधिकारी नरेश ने बताया कि घटनास्थल के पास पेड़ के नीचे तेंदुए के पैरों के निशान मिले हैं जिससे हमले की पुष्टि होती है। इसके बाद टीम ने यमुना नदी के किनारे और आसपास के गांवों में तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन


तेंदुए को पकड़ने के लिए इलाके में कई पिंजड़े लगाए गए हैं लेकिन अब तक वह इनमें फंसा नहीं है। वन विभाग की टीम पूरी सतर्कता के साथ निगरानी कर रही है और विशेषज्ञ चिकित्सक को भी मौके पर तैनात किया गया है ताकि तेंदुए के दिखाई देने पर उसे बेहोश कर सुरक्षित पकड़ा जा सके।

इधर, गांव और आसपास के क्षेत्रों में लोगों में भय का माहौल है। कई किसानों ने एहतियात के तौर पर खेतों में जाना कम कर दिया है। किसानों का गेहूं व तूड़ा भी खेतों में ही पड़ा है। प्रशासन ने गांव में मुनादी कराकर लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। वन विभाग ने सलाह दी है कि ग्रामीण सुबह-शाम अकेले खेतों में न जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें