27jjrp03- एडीआर सेंटर के सभागार में आयोजित कार्यशाला को संबेाधित करते सीजेएम विशाल। स्रोत : प्
झज्जर। आम लोगों को विधिक सेवाओं की जानकारी देने के साथ उन तक विधिक सेवाएं पहुंचाना ही कार्यशाला का उद्देेश्य है। जरूरतमंदों को सहायता मुहैया कराना लक्ष्य है। ये बातें सीजेएम विशाल ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से एडीआर सेंटर में आयोजित कार्यशाला में कहीं।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाओं का उद्देश्य विधिक सेवाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। वॉलेंटियर जरूरतमंद लोगों को प्रभावी सहायता प्रदान कर सकते हैं। उन्होंने कहहाकि दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत 9 मई को होगी। इसमें अधिकाधिक केसों को राष्ट्रीय लोक अदालत में लाकर उनका निदान करवाया जाए।
उन्होंने कहा कि बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने के लिए जागरूकता अभियान बेहद जरूरी है। उन्होंने नालसा की ड्रग अवेयरनेस एंड वेलनेस नेविगेशन फॉर ए ड्रग फ्री इंडिया स्कीम 2025 पर चर्चा करते हुए नशा मुक्त समाज के निर्माण का आह्वान किया। कार्यशाला में पैनल अधिवक्ताओं, मध्यस्थ अधिवक्ताओं और पैरा लीगल वॉलेंटियर्स ने भाग लिया।