सोनीपत। बारिश के सीजन में किसी भी समस्या से निपटने के लिए हमेशा तैयार रहें, इसके लिए संबंधित विभाग बाढ़ जैसी स्थिति से बचने व जान-माल की सुरक्षा के लिए जरूरी प्रबंध व तैयारियां पूरी करें। यहा निर्देश उपायुक्त सुशील सारवान ने अधिकारियों को दिए।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को उपायुक्त, सिंचाई, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, शहरी स्थानीय निकाय, जनस्वास्थ्य विभाग, बिजली निगम के अधिकारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहते हुए कार्य करना है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहें।
इस पर उपायुक्त ने मुख्यमंत्री को बताया कि बरसात के सीजन को लेकर प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। जिले में 102 ड्रेन हैं, जिनकी सफाई पूरी कर ली गई है। पानी की निकासी के लिए पर्याप्त पंप सेट उपलब्ध हैं।