गोहाना की चोपड़ा कॉलोनी में आयोजित जनसंख्या जागरूकता कार्यक्रम में जनसंख्या नियंत्रण की शपथ लेत
- फोटो : File Photo
गोहाना। विश्व जनसंख्या दिवस पर रोहतक रोड स्थित चोपड़ा कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम में आजाद हिंद देशभक्त मोर्चा के मुख्य संरक्षक आजाद सिंह डांगी ने बढ़ती जनसंख्या को देश की प्रमुख चुनौती बताया। उन्होंने कहा कि इससे गरीबी, बेरोजगारी, अशिक्षा, प्रदूषण और संसाधनों पर दबाव बढ़ रहा है। डांगी ने परिवार नियोजन और जनसंख्या नियंत्रण के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने सरकार से विशेष अभियान चलाने और प्रभावी कानून बनाने की अपील की। डांगी ने कहा कि शिक्षित समाज ही जनसंख्या वृद्धि पर नियंत्रण कर सकता है। कार्यक्रम में भगवती प्रसाद, दीनदयाल, अरविंद, हिम्मत सिंह, लाखन सिंह, मूलचंद, दीनानाथ, लीला, सलमा, ज्योति और सोनम सहित अनेक लोग मौजूद रहे। संवाद