फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नेताओं ने कार्यकर्ताओं संग की मंत्रणा, जीत-हार पर होती रही चर्चा

Mon, 27 May 2024 05:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। सोनीपत लोकसभा सीट पर मतदान प्रक्रिया संपन्न होने के बाद प्रत्याशी व उनके समर्थक अब जीत-हार की गणना को लेकर मंत्रणा में जुट गए हैं। चुनाव के अगले दिन रविवार की छुट्टी होने के चलते नेताओं के घरों पर दिनभर कार्यकर्ताओं की भीड़ लगी रही। भाजपा से लेकर जजपा व इनेलो प्रत्याशियों ने घर पर रहकर समय व्यतीत किया और कुछ देर आराम किया। इस कार्यकर्ताओं के साथ लंबी बातचीत हुई। प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ सभी बूथ पर हुए मतदान की रिपोर्ट लेकर चुनावी परिणाम को लेकर अनुमान जताने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन


भाजपा प्रत्याशी मोहन लाल बड़ौली ने रविवार को सुबह कुछ देर तक आराम किया। उसके बाद कार्यकर्ताओं व समर्थकों के आने का दौर शुरू हो गया। उन्होंने सभी का आभार जताया। इस दौरान चुनाव का लेकर भी मंत्रणा की गई। दोपहर के समय फिर से कुछ देर आराम करने के बाद फिर कार्यकर्ताओं संग मुलाकात की। उसके बाद वह बाहर निकल गए।

वहीं जजपा प्रत्याशी भूपेंद्र मलिक जींद रोड गोहाना स्थित घर पर रहे। उन्होंने घर पहुंचे कार्यकर्ताओं का चुनाव में मेहनत के लिए आभार जताया। उसके बाद वह अपने गांव भैंसवाल कलां गए और लोगों से बातचीत की। उसके बाद फिर घर पहुंचे और परिवार के सदस्यों को समय दिया। इस दौरान जो लोग उनसे मिलने के लिए उनके निवास स्थान पर पहुंचे उनके साथ चुनाव की चर्चा की। उसके बाद वह अपने पौत्र को खिलाने में मशगुल हो गए।
विज्ञापन


उधर, मतदान प्रक्रिया के संपन्न होने के बाद इनेलो प्रत्याशी अनूप दहिया ने रविवार को अपने गांव सिसाना में अपने कार्यकर्ताओं, ग्रामीणों व मतदाताओं का आभार जताया। जिसके बाद वह हलके के विभिन्न गांवों में कार्यकर्ताओं व मतदाताओं से मिलने के लिए निकल गए। इस दौरान प्रत्याशी अनूप सिंह दहिया ने कहा कि समाज और क्षेत्र की सेवा करने का एक नया तरीका लेकर वह निकल पड़े हैं। रविवार को क्षेत्र के कई गांवों का दौरा करने के साथ ही जिला कार्यालय में भी अनूप दहिया ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की, जिसमें पूरा दिन मतदान और चुनाव को लेकर विभिन्न चर्चाएं होती रही।



अब हार-जीत को लेकर माथापच्ची

राजनीतिक दल से जुड़े वरिष्ठ पदाधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि अब हार जीत को लेकर माथापच्ची जारी है। आम आदमी को भले ही हार-जीत की गणना का यह तौर-तरीका खेल लगे मगर अनेक अवसरों पर गणना चुनाव परिणाम के नजदीक होती है। उनका कहना था कि इसके लिए अनुभवी कार्यकर्ताओं का सहयोग लिया जाए तो आमने-सामने की टक्कर की बात तो दूर बहुकोणीय मुकाबले के चुनाव परिणाम का अनुमान भी लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें