फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: वकीलों ने की भूख हड़ताल, सीएम ने दिया दूसरे जिले की पुलिस से जांच कराने का आश्वासन

Thu, 23 Jan 2025 02:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :20: सोनीपत में लघु सचिवालय परिसर में भूख हड़ताल व धरना देते अधिवक्ता। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। राजीव गांधी एजुकेशन सिटी राई में हुए सड़क हादसे में अधिवक्ता के पिता के घायल होने के मामले में पुलिस पर बाइक बदलने के आरोप लगाकर वकीलों ने भूख हड़ताल बुधवार को जारी रखी। वहीं अधिवक्ताओं के एक दल ने चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सैनी से मुलाकात की। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री ने मामले की जांच दूसरे जिले की पुलिस से करवाने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन


गांव सेवली निवासी अधिवक्ता रोहताश ने 11 अक्तूबर, 2024 थाना राई में शिकायत दी थी कि 8 अक्तूबर, 2024 को उनके पिता महाबीर राजीव गांधी एजुकेशन सिटी में हादसे का शिकार हो गए थे। उनके पिता को बाइक से टक्कर मारी थी। उन्होंने बाइक का नंबर पुलिस को बताकर मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि पुलिस ने दूसरे नंबर की बाइक के सवार को आरोपी बताया। इस मामले में बार एसोसिएशन के आह्वान पर अधिवक्ताओं ने काम बंद कर दिया था और लघु सचिवालय में क्रमिक भूख हड़ताल पर हैं। बुधवार को बार एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिला है। उनका कहना है कि सीएम ने दूसरे जिले की पुलिस से जांच कराने का आश्वासन दिया है। हालांकि अधिवक्ताओं ने अभी वर्क सस्पेंड समाप्त नहीं किया है। इसे लेकर वीरवार सुबह 10 बजे बैठक कर निर्णय लिया जाएगा।



यह अधिवक्ता भूख हड़ताल पर रहे

बुधवार को आनंद शर्मा, संदीप खरब, दिनेश आंतिल, विद्या सागर वत्स, सोनू भारद्वाज, महेंद्र सैनी, राम सिंह दहिया, विजय गुलिया, संदीप दलाल, आशीष वत्स, सचिन मलिक, संदीप कुमार सिंघल, उमेश धारा, योगिंदर योगी, अजय दहिया आदि ने भूख हड़ताल किया।
विज्ञापन


-
बार का प्रतिनिधि मंडल चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सैनी से मुलाकात कर अपनी समस्या उनके सामने रखी है। इस पर मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष जांच करवाने व दूसरे जिले की पुलिस से जांच करवाने का भरोसा दिया है। वर्क सस्पेंड पर फैसला वीरवार को लिया जाएगा।
विज्ञापन


- अनिल ढुल, प्रधान, जिला बार एसोसिएशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें