गोहाना के परशुराम चौक पर भाग राम ट्रस्ट के साप्ताहिक शिविर में रक्तदान करते युवा समाजसेवी। संवा
- फोटो : udhampur news
गोहाना। परशुराम चौक पर भाग राम ट्रस्ट के साप्ताहिक शिविर में सोमवार काे 52 यूनिट रक्त का संकलन किया गया। शिविर की अध्यक्षता उषा गगनेजा ने की तो मुख्य अितथि वीरेंद्र आर्य रहे। शिविर का संयोजन सुरेंद्र विश्वास ने किया। इस मौके पर विशेष रक्तदाता तिहाड़ मलिक गांव के सरपंच दीपक कुमार ने पहली बार व नेवी में कार्यरत मंजीत ने किया 7वीं बार रक्तदान किया। पहली बार रक्तदान करने वालों में टिंकू, जयभगवान, राधे, शौकीन भी शामिल रहे। नियमित रक्तदाता मनजीत मोर, रविराज, धर्मवीर, अमित मलिक, अनिरुद्ध पंवार, प्रदीप, राजेश, शमशेर, संजय, वीरेन्द्र नरवाल, नरेश मलिक, कप्तान सिंह, मुकेश, राजपाल, सुनील कुमार ने भी रक्तदान किया। संवाद