फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशील कुमार गिरफ्तार : लॉरेंस बिश्नोई और काला जठेड़ी कनेक्शन का भी होगा पर्दाफाश

Mon, 24 May 2021 05:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा अंकित चौहान, सोनीपत

सार

  • सागर के परिजनों के अनुसार पुलिस ने बताया कि सुशील के पास आते थे लॉरेंस बिश्नोई व काला जठेड़ी गिरोह के गुर्गे
  • इसलिए सुशील से पूछताछ के बाद सबसे ज्यादा हरियाणा के पहलवानों व बदमाशों के नाम का खुलासा होने की बात कही जा रही है
विज्ञापन
Wrestler Sushil Kumar arrested - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहलवान सागर धनखड़ की हत्या में ओलंपिक मेडलिस्ट सुशील कुमार के साथ हरियाणा कनेक्शन को ऐसे ही नहीं जोड़ा जा रहा है। सुशील कुमार के गिरोह में हरियाणा के कई पहलवान हैं, जो उसके दिल्ली में ठेकों को संभालने के अलावा अधिकतर साथ में रहते हैं। इसके अलावा हरियाणा के गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई व काला जठेड़ी गिरोह के गुर्गों के सागर की हत्या के दौरान सुशील संग होने की बात कही जा रही है। हालांकि अब सुशील के पकड़े जाने पर उसका लॉरेंस बिश्नोई व काला जठेड़ी कनेक्शन उजागर होगा। 

विज्ञापन


पहलवान सुशील कुमार कुश्ती के शुरुआती दौर में सबसे ज्यादा हरियाणा में रहा है। उसमें भी सुशील की सबसे ज्यादा पकड़ सोनीपत में बनी है। इसके साथ ही सोनीपत, झज्जर व रोहतक के काफी पहलवान दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में अभ्यास करते हैं। इसलिए सुशील कुमार ने अपने गिरोह में अधिकतर हरियाणा के पहलवानों को शामिल किया हुआ है। गिरोह में शामिल अन्य पहलवान सुशील कुमार के इशारे पर काम करते हैं। 

वहीं सागर के मामा आनंद के अनुसार दिल्ली पुलिस को जानकारी मिली थी कि छत्रसाल स्टेडियम में लॉरेंस बिश्नोई व काला जठेड़ी गिरोह के गुर्गों का आना-जाना था और सागर की हत्या के दौरान भी दोनों गिरोह के गुर्गे वहां मौजूद थे। लॉरेंस बिश्नोई व काला जठेड़ी के गिरोह हरियाणा के साथ ही दिल्ली व राजस्थान में काफी सक्रिय हैं। इसलिए भी किसी न किसी तरह से इनकी संलिप्तता मानी जा रही है। हालांकि अब सुशील की गिरफ्तारी होने से उसके हरियाणा के साथ ही लॉरेंस बिश्नोई व काला जठेड़ी कनेक्शन का खुलासा हो जाएगा। 
विज्ञापन


सुशील को शरण देने वाले भी पकड़े जाएं, राजनीतिक कनेक्शन भी उजागर हो
सागर धनखड़ के मामा आनंद ने कहा कि हत्या की वारदात के बाद से सुशील कुमार उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब में कई जगह गया है और पुलिस को उसकी लोकेशन मिलती रही। इस तरह साफ है कि सुशील के एक लाख का इनामी होने के बाद भी उसे लोग शरण देते रहे। आनंद ने कहा कि अब दिल्ली पुलिस को जल्द ही उन सभी का पता लगाने चाहिए, जिसने भी उसको शरण दी। उन सभी को गिरफ्तार करना चाहिए। इसके अलावा आरोप लगाया गया कि सुशील को इस बीच राजनीतिक संरक्षण भी मिलता रहा और उसका राजनीतिक कनेक्शन भी उजागर होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें