फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ट्रायल एडवोकेसी मूटकोर्ट प्रतियोगिता में विधि विश्वविद्यालय ने पाया द्वितीय स्थान

Sat, 28 Feb 2026 02:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विजेता छात्रों का हौसला बढ़ाते विधि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.  देवेंद्र सिंह और अन्य। स्रोत
विज्ञापन
सोनीपत। डॉ. बीआर आंबेडकर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने ट्रायल एडवोकेसी मूट कोर्ट प्रतियोगिता (नॉर्थ राउंड्स) में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। जम्मू विश्वविद्यालय में आयोजित इस प्रतियोगिता में देशभर के विधि विश्वविद्यालयों की 18 टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन

इनमें डॉ. बीआर आंबेडकर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व कर रहे रिजुल वर्मा, वाणी श्योराण और नव्या यादव की टीम द्वितीय रही। संपूर्ण प्रतियोगिता में रिजुल वर्मा को द्वितीय सर्वश्रेष्ठ वक्ता और वाणी श्योराण को तृतीय सर्वश्रेष्ठ वक्ता घोषित किया गया।
सुराना एंड सुराना अंतरराष्ट्रीय अधिवक्ता संस्था व जम्मू विश्वविद्यालय के विधि विभाग से लौटे प्रतिभागियों को कुलपति प्रो. देवेंद्र सिंह ने सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि दर्शाती है कि विश्वविद्यालय के विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर की हर प्रतियोगिता में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आपराधिक विधि पर आधारित इस ट्रायल एडवोकेसी मूट में भाग लेने से विद्यार्थियों को त्वरित निर्णय क्षमता, न्यायालयीन कौशल और जटिल प्रक्रियात्मक पहलुओं की गहन समझ विकसित करने का अवसर मिला।

विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. आशुतोष मिश्रा ने कहा कि इस प्रकार की राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इस उपलब्धि पर उन्हें प्रसन्नता है। इस अवसर पर कुलपति के ओएसडी ललित कुमार, निजी सचिव राजेश कुमार और डॉ. सुखविंद्र सिंह भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें