फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमराई : राजेंद्र जून

विज्ञापन
फोटो-54: पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह जून।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। महम से कांग्रेस विधायक बलराम दांगी के कार्यालय पर फायरिंग और उसके बाद 5 करोड़ की रंगदारी मांगने तथा जान से मारने की धमकी दिए जाने के बाद बहादुरगढ़ के पूर्व विधायक राजेंद्र जून ने प्रदेश सरकार पर हमला बोला है। कहा, यह घटना हरियाणा में बिगड़ती कानून व्यवस्था का गंभीर उदाहरण है।
विज्ञापन

राजेंद्र जून ने कहा कि महम पुलिस थाने के ठीक सामने स्थित विधायक कार्यालय पर ताबड़तोड़ फायरिंग होना और उसके बाद गैंगस्टरों द्वारा करोड़ों रुपये की रंगदारी मांगना बताता है कि प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।
राजेंद्र जून ने सरकार से मांग की कि कांग्रेस विधायक बलराम दांगी और उनके परिवार को तत्काल अतिरिक्त सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए। साथ ही फायरिंग और रंगदारी की घटना में शामिल गैंगस्टरों की जल्द पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें