फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: लावण्या बेनीवाल ने पदक जीत बढ़ाया प्रदेश का गौरव

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। गांव शेखपुरा की रहने वाली लावण्या बेनीवाल ने राज्य स्तरीय वुशु प्रतियोगिता में लावण्या ने स्वर्ण और उत्तराखंड के देहरादून में आयोजित खेलो इंडिया महिला वुशू लीग टूर्नामेंट में कांस्य पदक जीतकर प्रदेश और जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

लावण्या ने वुशू और जैन्शु विधाओं में ये दोनों पदक अपने नाम किए है। लावण्या का सपना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने खेल के माध्यम से देश का प्रतिनिधित्व कर पदक लाना है। लावण्या के पिता संजीव बेनीवाल राष्ट्रस्तर के खिलाड़ी है और उनकी माता डॉ. सुशीला बेनीवाल पानीपत के एसडी पीजी कॉलेज में शारीरिक शिक्षा विभाग की अध्यक्ष है। लावण्या की जीत के बाद उनकी माता ने कहा कि लावण्या अपने खेल के प्रति पूरी तरह समर्पित है। वह रोजाना अपने खेल का कड़ा अभ्यास करती है।
पदक जीतने पर पिता ने दी बधाई
लावण्या के पिता संजीव बेनीवाल ने बेटी के पदक जीतने पर खुशी जताई। उन्होंने लाडली को राज्य स्तरीय खेलों व खेलो इंडिया टूर्नामेंट में पदक जीतने पर बधाई दी। साथ ही युवाओं को खेलों के प्रति रुझान लाने की सलाह दी। खेलों के माध्यम से युवा-युवतियां देश और अपना नाम रोशन कर सकते हैं। खेल हमें नशे और सामाजिक बुराइयों से दूर रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें