फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: देर रात घर के बाहर की हवाई फायरिंग, दो गिरफ्तार

Mon, 09 Feb 2026 02:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :13: गांव भठगांव में हवाई फायर करने के आरोपी पुलिस टीम के साथ। संवाद - फोटो : स्वयं
विज्ञापन
सोनीपत। गांव भटगांव में शुक्रवार देर रात हवाई फायर करने के मामले में ग्रामीण देवेंद्र के बयान पर सदर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर गांव के ही रहने वाले आरोपियों रविंद्र उर्फ भोलू और सुनील को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


देवेंद्र ने सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई कि शुक्रवार देर रात वह अपने घर में मौजूद थे। उसी दौरान उनके घर के बाहर अचानक गोली चलने की आवाज आई। उन्होंने बाहर निकलकर देखा कि गांव का ही भोलू पिस्तौल से हवाई फायर कर रहा था। उसके साथ सुनील भी था।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि वह पहले भी आपराधिक मामलों में नामजद रहे हैं। हवाई फायरिंग के बाद आरोपी मौके से भाग गए जिससे गांव में भय का माहौल बन गया। प्राथमिकी दर्ज कर एसआई अजमेर के नेतृत्व वाली टीम ने दोनों आरोपियों भोलू और सुनील को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे पिस्तौल भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें