खरखौदा। इंडियन नेशनल लोकदल ने 20 फरवरी के राज्यस्तरीय प्रदर्शन को लेकर कमर कस ली है। लोगों की बुढ़ापा पेंशन काटे जाने के विरोध में पंचकूला में होने वाले प्रदर्शन के लिए स्थानीय नेताओं ने जनसंपर्क शुरू कर दिया है।
प्रदर्शन का नेतृत्व वरिष्ठ नेता अभय सिंह चौटाला करेंगे। इसमें अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए हलका अध्यक्ष बलवान नंबरदार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा धर्म और जाति के नाम पर समाज को बांट रही है जिसे इनेलो किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। संवाद