फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पुलिस लाइन में स्टाफ क्वार्टरों की टंकियों में मिला लार्वा

विज्ञापन
फोटो 31: सोनीपत पुलिस लाइन में टंकी में भरे पानी में लार्वा जांच की करते स्वास्थ्य कर्मी। स्रोत
विज्ञापन
सोनीपत। स्वास्थ्य विभाग की ओर से पुलिस लाइन में एंटी लार्वा गतिविधि चलाई जा रही है। शुक्रवार को चलाए गए अभियान के तहत एक टीम पुलिस लाइन पहुंची। उसे स्टाफ क्वार्टरों पर रखी पानी की टंकियों में लार्वा मिला।स्वास्थ्य कर्मियों ने पानी की टंकियों को खाली कराया। जांच के दौरान अधिकतर टंकियों के ढक्कन भी नहीं मिले। पूछताछ करने पर पता चला कि केयर टेकर चार माह से छुट्टी पर गया हुआ है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने लार्वा की जांच करने के लिए 168 टीमें बना रखी हैं। यह टीमें टंकियों, कमरों के पीछे पड़े कबाड़ व अन्य जगहों पर जाकर जांच कर रही हैं। लार्वा मिलने पर नोटिस दिया जा रहा है। राहत की बात यह है कि इस साल अब तक डेंगू व मलेरिया का कोई केस नहीं मिला है।



पुलिस लाइन में बने स्टाफ क्वार्टरों की पानी की टंकियों में लार्वा मिला है। जांच करने पर पता चला कि वहां का केयर टेकर चार माह से छुट्टी पर है। जिसकी वजह से टंकियों की देखरेख नहीं हो रही है। पुलिस अधिकारियों से मिलकर टंकियों की सफाई कराने के लिए कहा जाएगा। -डॉ. आशा सहरावत, उप सिविल सर्जन, सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें