फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ट्रेन में सफर कर रहे युवक का लैपटॉप, नकदी व कागजात से भरा पर्स चोरी

Mon, 01 Apr 2024 02:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। ट्रेन में कालका से दिल्ली के बीच सफर कर रहे युवक का लैपटॉप, नकदी और कागजात से भरा बैग चोरी कर लिया गया। युवक ने मामले की शिकायत पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर राजकीय रेलवे पुलिस को दी। जहां शून्य एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच सोनीपत पुलिस को भेज दी गई। सोनीपत राजकीय रेलवे पुलिस ने जांच के बाद चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित सेक्टर-151 निवासी मनप्रीत सिंह ने पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पुलिस को बताया कि वह 14 फरवरी को कालका स्टेशन से दिल्ली के लिए सफर कर रहे थे। सुबह करीब चार बजे जब ट्रेन गन्नौर रेलवे स्टेशन के पास खड़ी थी तो किसी ने खिड़की से उनका बैग उठा लिया। जब उन्हें पता लगा तो वह ट्रेन से नीचे उतरे और बैग चोरी करने वाले युवक के पीछे भागे। हालांकि वह उनका बैग लेकर भाग गया। बैग में उनका लैपटॉप, कुछ महत्वपूर्ण कागजात, पांच हजार रुपये, उनका पेन कार्ड, आधार कार्ड, बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड भी था। उन्होंने 139 पर कॉल कर रेलवे पुलिस को मामले की सूचना दी। इस पर उन्हें दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शिकायत देने को कहा गया। उन्होंने दिल्ली में जाकर शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें