हरियाणा पुलिस की घूसखोर महिला हेड कांस्टेबल रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार हुई है। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने आरोपी महिला पुलिस को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
हरियाणा पुलिस की खाकी पर भ्रष्टाचार का दाग लगा है। पुलिस विभाग में तैनात महिला हेड कांस्टेबल रिश्वत लेते गिरफ्तार हुई है। सोनीपत एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने महिला पुलिस हेड कांस्टेबल को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला हेड कांस्टेबल सरला सिटी गोहाना थाना पुलिस स्टेशन में तैनात थी।
विज्ञापन
हेड कांस्टेबल सरला ने थाने में दर्ज एक शिकायत में आरोपियों के नाम हटाने की एवज में घूस ले रही थी। आरोपी लेडी कांस्टेबल के खिलाफ गांव जागसी निवासी रविंद्र ने शिकायत थी थी, जिसपर कार्रवाई करते हुए सोनीपत एसीबी की टीम ने महिला हेड कांस्टेबल को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। एसीबी की टीम उससे पूछताछ कर रही है।