फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घूसखोर लेडी कांस्टेबल गिरफ्तार: आरोपी महिला को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा, सिटी गोहाना थाना में थी तैनात

Mon, 06 Jan 2025 07:48 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

हरियाणा पुलिस की घूसखोर महिला हेड कांस्टेबल रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार हुई है।  एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने आरोपी महिला पुलिस को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
रिश्वत मामले में महिला हेड कांस्टेबल गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा पुलिस की खाकी पर भ्रष्टाचार का दाग लगा है। पुलिस विभाग में तैनात महिला हेड कांस्टेबल रिश्वत लेते गिरफ्तार हुई है। सोनीपत एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने महिला पुलिस हेड कांस्टेबल को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला हेड कांस्टेबल सरला सिटी गोहाना थाना पुलिस स्टेशन में तैनात थी।
विज्ञापन


हेड कांस्टेबल सरला ने थाने में दर्ज एक शिकायत में आरोपियों के नाम हटाने की एवज में घूस ले रही थी। आरोपी लेडी कांस्टेबल के खिलाफ गांव जागसी निवासी रविंद्र ने शिकायत थी थी, जिसपर कार्रवाई करते हुए सोनीपत एसीबी की टीम ने महिला हेड कांस्टेबल को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। एसीबी की टीम उससे पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें