फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में मजबूत नेतृत्व और विचारधारा की कमी : अर्जुन चौटाला

विज्ञापन
फोटो: : सोनीपत के गांव रोहणा पहुंचे विधायक अर्जुन चौटाला को पुस्तक भेंट करते रागनी कार्यक्रम के
विज्ञापन
खरखौदा। विधायक एवं इनेलो नेता अर्जुन चौटाला ने कहा कि प्रदेश में आज विचारधारा और मजबूत नेतृत्व की कमी महसूस हो रही है। उन्होंने कहा कि चौधरी देवीलाल लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनते थे और इसी आधार पर बुजुर्गों की पेंशन समेत कई योजनाएं लागू की गईं।
विज्ञापन

वीरवार को वह गांव रोहणा में देवीलाल जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित रागनी कार्यक्रम में पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि चौधरी देवीलाल की विचारधारा थी कि लोक राज, लोक लाज से चले। आज आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए धरना-प्रदर्शन करना पड़ रहा है।
अर्जुन चौटाला ने पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल और पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के राजनीतिक संघर्ष का उल्लेख करते हुए मजबूत नेतृत्व की जरूरत बताई। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इनेलो की लड़ाई भाजपा के खिलाफ है।
विज्ञापन

कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद उसके कई विधायक दूसरे पाले में नजर आते हैं। उन्होंने दावा किया कि इनेलो के विधायकों ने कभी पार्टी के साथ विश्वासघात नहीं किया।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से 27 सितंबर को नूंह में आयोजित सम्मान दिवस कार्यक्रम में पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से चौधरी देवीलाल की विचारधारा को याद किया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष कुणाल गहलावत, देवेंद्र रोहणा, रोहताश दहिया, बलवान नंबरदार और रवींद्र मंडौरा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें