फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: शराब से भरी कार ने मजदूर को कुचला, मौत

Thu, 23 Oct 2025 01:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव नाहरी के पास कार ने सड़क किनारे पैदल जा रहे मजदूर को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जिस कार से हादसा हुआ है उसमें शराब की पेटियां भरी हुई थीं। चालक कार छोडक़र मौके से भाग गया।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के सीतापुर निवासी बबलू ने कुंडली थाना में मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने शिकायत में कहा है कि वह नाहरी के पास महादेव ईंट भट्ठा पर मुंशी हैं। उनके भट्ठा पर उत्तर प्रदेश के जिला लखमीपुर खीरी के मिर्जीपुर मल्लापुर निवासी कैफुल वरा (30) मजदूरी करते थे। वह गांव मल्हा माजरा से भट्ठा की तरफ आ रहे थे।
इसी दौरान एक कार सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कैफुल वरा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ने कार झाडिय़ों के पास खड़ी कर दी और मौके से भाग गया। स्थानीय लोगों ने जब कार की तलाशी ली तो उसमें शराब की पेटियां बरामद हुईं।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची कुंडली थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मृतक के परिजनों को सूचित किया। जांच में पता चला कि कार चालक खरखौदा के वार्ड-11 का निवासी इकबाल था। पुलिस अब यह भी पता लगा रही है कि कार में शराब की पेटियां कहां से कहां ले जाई जा रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें