फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: शेड की निर्माणाधीन छत से गिरकर मजदूर की मौत

Mon, 06 Jan 2025 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव करेवड़ी के पास शेड की निर्माणाधीन छत पर लोहे की वेल्डिंग का काम करते समय नीचे गिरने से मजदूर की मौत हो गई। मजदूर के भाई ने ठेकेदार पर बिना सुरक्षा उपकरण के काम करवाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने लापरवाही का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के जिला शाहजहांपुर के गांव जाजलपुर हाल करेवड़ी निवासी जितेंद्र ने मोहाना थाना पुलिस को बताया कि वह, उनका भाई धर्मेंद्र व गोबिंद वेल्डिंग का काम करते हैं। तीनों ठेकेदार नगेंद्र के साथ एक साल से काम कर रहे हैं। शनिवार को उनके भाई गोबिंद ठेकेदार के साथ शेड का काम करने के लिए गए थे। जहां गोबिंद ने बिना सुरक्षा उपकरण के काम करने से इंकार कर दिया। ठेकेदार ने दबाव डाल कर उनके भाई को काम करने के लिए शेड की छत पर चढ़ा दिया। काम करते समय गोबिंद शेड से गिर गए। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना के बाद पहुंची पुलिस के सामने परिवारजनों ने गांव से उनके परिवार के अन्य सदस्यों के आने की बात कही। रविवार को अन्य सदस्य आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मामले में जितेंद्र ने ठेकेदार के खिलाफ शिकायत देकर लापरवाही का आरोप लगाया। जिस पर मोहाना थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें