फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: लेबर ठेकेदार पर हमला, रॉड मारकर हाथ तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

सोनीपत। जटवाड़ा क्षेत्र में श्रमिकों को लेने पहुंचे ठेकेदार पर कुछ युवकों ने लाठी-डंडों और रॉड से हमला कर दिया। इससे ठेकेदार का हाथ टूट गया। शरीर के अन्य हिस्सों पर भी गंभीर चोटें आईं हैं। ठेकेदार की शिकायत पर पुराना शहर थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
पानीपत जिले के गांव किवाना निवासी अजमेर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बैंक्वेट हॉल में ठेकेदारी करते हैं। 7 फरवरी को वह जटवाड़ा क्षेत्र में श्रमिकों को लेने के लिए आए थे। जब वह खिजर मकबरे के पास पहुंचे तो रंजिश के चलते बड़वासनी गांव के टिंकू और राॅकी ने अपने कुछ साथियों के साथ उन्हें घेर लिया।
विज्ञापन

आरोप है कि युवकों ने आते ही उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। टिंकू ने रॉड से उसके हाथ पर वार किया जिससे वह टूट गया। उनके शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर अजमेर के भाई मौके पर पहुंचे और अस्पताल लेकर गए। अजमेर ने पुलिस चौकी में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुराना शहर थाना पुलिस ने टिंकू, राॅकी और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें