फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: टावर पर लटका मिला लैब इंचार्ज का शव, 12 मार्च को हुई थी शादी

Thu, 09 Apr 2026 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। दीपालपुर-पलड़ी कलां रोड स्थित टावर पर गांव असावरपुर के रहने वाले सौरभ का शव लटका हुआ मिला। उसकी करीब एक माह पहले शादी हुई थी। सौरभ गांव के पास स्थित राजीव गांधी एजुकेशन सिटी स्थित आईआईआईटी कैंपस में लैब इंचार्ज थे।
विज्ञापन

बुधवार सुबह वह घर से ड्यूटी के लिए निकले थे लेकिन देर शाम उनका शव दीपालपुर-पलड़ी रोड पर एक बगीची में लगे टावर पर लटका हुआ मिला। राहगीरों ने फंदे से उतार कर बहालगढ़ रोड स्थित निजी अस्पताल लेक गए जहां पर चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक ने रस्सी के सहारे फंदा लगाया है। हालांकि, आत्महत्या के पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम वीरवार को कराया जाएगा। युवक की 12 मार्च को ही शादी हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें