फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कुणाल टाइटंस ने जीता जीपीएल लीग का पहला मुकाबला

Mon, 01 Jun 2026 07:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गन्नौर ​स्थित आपीएस के खेल मैदान में गन्नौर प्रीमियर लीग के दौरान क्रिकेट मैच
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गन्नौर। रौनक पब्लिक स्कूल के खेल मैदान में सोमवार से जीपीएल (गन्नौर प्रीमियर लीग) सीजन-1 अंडर-15 का आगाज हुआ। लीग का पहला मुकाबला कुणाल टाइटंस और गन्नौर पैंथर्स के बीच खेला गया। कुणाल टाइटंस ने गन्नौर पैंथर्स को 20 रन से हरा कर मौच जीत लिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए कुनाल टाइटंस ने 7 विकेट खोकर 95 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गन्नौर पैंथर्स की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई। कुनाल टाइटंस के गेंदबाजों की सधी गेंदबाजी के कारण विपक्षी टीम 75 रन पर आलआउट हो गई।
विज्ञापन

मैच में आलराउंड प्रदर्शन करते हुए कुशाग्र ने 14 रन बनाने के साथ 2 विकेट लिए। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। प्राचार्य रजनी शर्मा ने विजेता टीम को सम्मानित किया। आयोजक गोविंद चौधरी ने बताया गन्नौर प्रीमियर लीग 2026 का आयोजन 8 जून तक किया जाएगा।
विज्ञापन

लीग में हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और चंडीगढ़ सहित कई राज्यों की आठ टीमों में करीब 150 खिलाड़ी भाग लेंगे। विजेता टीम को एक लाख रुपये और उपविजेता टीम को 70 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें