फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कुलदीप सिंह तीसरी बार बने गुरुद्वारा श्रीगुरु सिंह सभा सुजान सिंह पार्क के प्रधान

Mon, 25 Aug 2025 01:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 23: सोनीपत के ओल्ड डीसी रोड ​स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा सुजान सिंह पार्क में नवनि
विज्ञापन
सोनीपत। ओल्ड डीसी रोड स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा सुजान सिंह पार्क की प्रबंधक कमेटी के चुनाव रविवार को कराया गया। इसमें सरदार कुलदीप सिंह को तीसरी बार प्रधान नियुक्त किया गया। सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को सिरोपा भेंट किया गया।
विज्ञापन

चुनाव में सरदार हरगोविंद सिंह को उप प्रधान, सरदार सुरेंद्र सिंह को महासचिव, सरदार कुलविंदर सिंह को सह सचिव, सरदार जसवीर सिंह को खजांची नियुक्त किया गया। वहीं सरदार विक्रम सिंह, सरदार उरविंदर सिंह, सरदार गुरदीप सिंह, राकेश सचदेवा, सरदार जितेंद्र सिंह, सरदार मंजीत सिंह को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया।
गुरुद्वारा साहब के आजीवन सदस्य परमजीत सिंह ने बताया कि सरदार कुलदीप सिंह और उनकी कार्यकारिणी के दो कार्यकाल के कार्यों को देखते हुए उन्हें फिर से एक कार्यकाल और सेवा करने का मौका दिया। एसएस बेरी ने रिटर्निंग अधिकारी की भूमिका निभाई।
विज्ञापन

गुरुद्वारा साहब के पूर्व प्रधान सरदार हरदीप सिंह, वरिष्ठ सदस्य सरदार हरबंस सिंह, परमजीत सिंह व गुरिंदर सिंह ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों व सदस्यों को सिरोपा भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें