फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: चिटाने वाली माता मंदिर में मनाया कृष्ण छठी महोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। बड़ा बाजार की सुनारों वाली गली स्थित चिटाने वाली माता मंदिर में बुधवार को भगवान श्रीकृष्ण का छठी महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से लड्डू गोपाल का अभिषेक कर पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

महोत्सव के दौरान महिलाओं ने भजन-कीर्तन कर भगवान श्रीकृष्ण की महिमा का गुणगान किया। इसके बाद आरती की गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने शामिल होकर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। आयोजन के समापन पर कढ़ी-चावल का प्रसाद वितरित किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पं. अमित शौनक के साथ सुनीता देवी, ऊषा गोयल, ममता वर्मा, रेनू गोयल, अंजू गुप्ता, पूनम और सरोज देवी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें