सोनीपत। देवडू रोड स्थित ऋषिकुल विद्यापीठ में चल रही सीबीएसई राष्ट्रीय टेनिस प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में लड़कों के अंडर-14 वर्ग में वेंकटेश्वर ग्लोबल स्कूल, सेक्टर-13 रोहिणी के कृष बैनीवाल ने स्वर्ण पदक जीता।
अंडर-17 वर्ग में डीपीएस के सूर्य भारद्वाज ने स्वर्ण पदक, अंडर-19 में एस श्रीकंठ मेनन ने स्वर्ण पदक, ऋषिकुल विद्यापीठ, सोनीपत के दीपांशु झांझरिया ने रजत पदक जीता।
मुख्य अतिथि विद्यालय के चेयरमैन एसके शर्मा ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को न केवल आत्मविश्वास प्रदान करती हैं बल्कि उनमें अनुशासन, एकाग्रता, नेतृत्व क्षमता भी विकसित करती हैं। निदेशक धीरज शर्मा, प्रधानाचार्य उमेश शर्मा ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में लड़कियों के अंडर-14 वर्ग में दिल्ली पब्लिक स्कूल, गुवाहाटी, असम की मरिगाक्षी ने स्वर्ण पदक जीता।
युगल स्पर्धा में डीपीएस, बंगलूरू के संतो बाबू, न्यू पुणे पब्लिक स्कूल के तास्माई पहाकर ने स्वर्ण पदक, ऋषिकुल विद्यापीठ, सोनीपत के अशनूर रंजन, दिल्ली पब्लिक स्कूल गुवाहाटी, असम के ध्याना एसीन मोरेरी ने कांस्य पदक जीता।
अंडर-17 वर्ग में टीएनपीएल पब्लिक स्कूल कारुर, तमिलनाडु से पृथ्वी, न्यू पुणे पब्लिक स्कूल से तस्मीन कोहाकर ने स्वर्ण पदक, ऋषिकुल विद्यापीठ, सोनीपत से मायरा शर्मा, पीआईसीटी मॉडल स्कूल पुणे से प्रांशुल पुजारी कांस्य पदक जीता।
कार्यक्रम में सीबीएसई तकनीकी अधिकारी प्रवीण कुमार, निदेशक अर्चना शर्मा, उप-प्रधानाचार्य कृति चौधरी, मध्य विंग प्रभारी निशा, प्राथमिक विंग प्रभारी सुरभि मौजूद रहे।