पानीपत जिले के पट्टी कल्याणा गांव निवासी कुनाल ने थाना गन्नौर में शिकायत दी है कि उन्होंने करीब एक साल पहले पड़ोसी गांव की युवती से कोर्ट मैरिज की थी। शादी के नौ महीने बाद पत्नी उन्हें बिना बताए मायके चली गई और उस पर खर्चे का केस कर दिया।
प्रेम विवाह कर चुके एक युवक की मुश्किलें उस वक्त बढ़ गईं, जब उसकी पत्नी के परिवार वालों ने बिना तलाक दूसरी जगह शादी करा दी और इसके बावजूद उस पर खर्चे का दबाव डालने लगे। विरोध करने पर युवक पर लाठी डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।
विज्ञापन
पानीपत जिले के पट्टी कल्याणा गांव निवासी कुनाल ने थाना गन्नौर में शिकायत दी है कि उन्होंने करीब एक साल पहले पड़ोसी गांव की युवती से कोर्ट मैरिज की थी। शादी के नौ महीने बाद पत्नी उन्हें बिना बताए मायके चली गई और उस पर खर्चे का केस कर दिया। आरोप है कि जुलाई 2025 में युवती के परिवार वालों ने उसकी दूसरी जगह शादी कर दी। जब उन्हें इसे बारे में पता चला तो उसने खर्चा देने का विरोध किया।
आरोप है लड़की के पिता ने फोन पर खर्चे के रुपये देने की धमकी दी। वह 24 सितंबर को बाइक से गन्नौर से अपने गांव लौट रहे थे तो बादशाही रोड पर मेरिनो केबल कंपनी के पास दो बाइकों पर आए चार–पांच युवकों ने उन्हें घेर लिया और डंडों से पीटा। वहां पर पत्नी का पिता और चाचा भी मौजूद थे जो हमलावरों को उकसा रहे थे। घायल युवक को पहले समालखा अस्पताल और फिर खानपुर मेडिकल रेफर किया गया। मेडिकल रिपोर्ट में उसके शरीर पर सात चोटें पाई गई हैं। पुलिस ने शिकायत पर लड़की के पिता, चाचा समेत अन्य पर केस दर्ज कर लिया है।