फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कबड्डी प्रतियोगिता में कोहला की टीम उपविजेता

विज्ञापन
फोटो :: सोनीपत के गांव कोहला की टीम व प्र​शिक्षक को सम्मानित करते आयोजक। स्रोत प्र​शिक्षक
विज्ञापन
सोनीपत। रोहतक के हुमायूंपुर गांव में आयोजित 40 किलो भार वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में कोहला की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता बनने का गौरव हासिल किया। फाइनल में किलोई की टीम विजेता रही। कोहला के खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में दमदार खेल और दमदार प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीत लिया।
विज्ञापन

हुमायूंपुर में आयोजित प्रतियोगिता में 40 किलो भार वर्ग तक के खिलाड़ियों के मुकाबले हुए। इसमें आसपास के कई गांवों की टीमों ने भाग लिया। कोहला टीम के प्रशिक्षक ज्योति चहल ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए इस तरह की प्रतियोगिताएं महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
उपविजेता टीम में रिहान, हिमांशु, वंश, सक्षम, इंदु, अंश, योगेश, मयंक और मनीष शामिल रहे। खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान अनुशासित खेल, बेहतर तालमेल और उत्कृष्ट प्रदर्शन से अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
विज्ञापन

प्रशिक्षक ज्योति चहल ने खिलाड़ियों की मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि भविष्य में टीम के खिलाड़ी जिला और राज्य स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें