फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केएमपी पर ईको वैन ट्रक से टकराई, युवक की मौत, परिवार के सात सदस्य घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
केएमपी (कुंडली-मानेसर-पलवल) एक्सप्रेस-वे पर पिपली टोल प्लाजा के पास सड़क पर खड़े ट्रक में टकराने से ईको वैन सवार युवक की मौत हो गई। जबकि उसके परिवार के सात सदस्य घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए पीजीआई रोहतक में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने ट्रक चालक पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मूलरूप से मध्य प्रदेश के भिंड निवासी रामवर्ण (50) अपने परिवार के साथ गांव गढ़मिरकपुर में रहते हैं। मंगलवार की सुबह वह ईको वैन में सवार होकर केएमपी से होते हुए गढ़मिरकपुर जा रहे थे। जब वह पिपली टोल प्लाजा के पास पहुंचे तो उनकी ईको वैन ट्रक से टकरा गई। हादसे में परिवार के सदस्य बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, खरखौदा में लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने जांच के बाद रामवर्ण के बेटे उपेंद्र (25) को मृत घोषित कर दिया। वहीं रामवर्ण, उसकी पत्नी बिमलेश (45), बेटे गोलू (21), संतोष (34), संजू (27), भारती (18) व ज्योति (20) को गंभीर हालत के चलते पीजीआई, रोहतक रेफर कर दिया गया। सूचना पाकर खरखौदा पुलिस ने उपेंद्र के शव को कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल सोनीपत भिजवा दिया।
शादी में शामिल होकर भिंड से लौट रहा था परिवार
रामवर्ण का परिवार लंबे समय से गढ़मिरकपुर में रहता है। कुछ दिन पहले शादी में शामिल होने के लिए पूरा परिवार भिंड गया था। अब ईको वैन में सवार होकर लौट रहे थे। लेकिन रास्ते में यह हादसा हो गया। मृतक की साली की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पवन, जांच अधिकारी, थाना खरखौदा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें