फोटो 29: सोनीपत के नागरिक अस्पताल में प्रयोगशाला के सैंपल कलेक्शन केंद्र के बाहर खड़े मरीज। संव
- फोटो : केदारेश्वर मंदिर ।
सोनीपत। जिला नागरिक अस्पताल की प्रयोगशाला में जांच किट खत्म होने के कारण मरीजों के खून की जांच नहीं हो पा रहा है। जिसकी वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह समस्या चार दिन से बनी हुई है।
अस्पताल में खून की जांच करवाने के लिए आ रहे मरीज बिना जांच कराए लौट रहे हैं। ऐसे में चिकित्सा जांच कराने के लिए आ रहे लोगों के सामने भी यही समस्या बन रही है। ऐसे में उन्हें निजी प्रयोगशाला में पैसे देकर खून की जांच करवानी पड़ रही है।
जिला नागरिक अस्पताल में चार दिन पहले जांच किट खत्म हो गई थी, इस वजह से हीमोग्लोबिन जांच नहीं हो रही है। जांच नहीं होने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बुजुर्गों को अपनी आंखों का ऑपरेशन कराने से पहले खून की जांच करानी होती है लेकिन प्रयोगशाला में जांच किट खत्म होने के कारण प्रभावित हो रही है। यही नहीं अन्य मरीजों को भी परेशानी हो रही है।
नागरिक अस्पताल में रोजाना 2000 से ज्यादा मरीजों की ओपीडी होती है। यहां लैब में 300 से अधिक मरीजों की जांच होती हैं। अब गर्भवती के खून की भी जांच प्रभावित हो रही है। प्रसव के पहले गर्भवती को नौवें महीने में खून की जांच कराना अनिवार्य कर रखा है। ऐसे में अस्पताल में खून की जांच न होने की वजह से गर्भवती को लगातार चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
अस्पताल में खून जांच के लिए जांच किट आ गई है। सोमवार से मरीजाें के खून की जांच शुरू हो जाएगी। अस्पताल में भर्ती मरीजों के खून के सैंपल ले लिए गए हैं। अब मरीजों को परेशानी नहीं आने दी जाएगी। - प्रिया भारद्वाज, प्रयोगशाला इंचार्ज, जिला नागरिक अस्पताल।