फोटो 22- सोनीपत के मुरथल स्थित ताऊ देवीलाल राजकीय महिला महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. सीमा व अन
सोनीपत। ताऊ देवीलाल राजकीय महिला महाविद्यालय, मुरथल की छात्रा ने राष्ट्रीय युवा महोत्सव की मेहंदी स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता एमिटी विश्वविद्यालय, नोएडा में 3 से 7 मार्च तक आयोजित की गई थी। कॉलेज पहुंचने पर विजेता छात्रा का स्वागत किया गया।
मुरथल स्थित ताऊ देवीलाल राजकीय महिला महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सीमा ने बताया कि स्नातक द्वितीय वर्ष की छात्रा किरण ने राष्ट्रीय यूथ फेस्टिवल की मेहंदी प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। महाविद्यालय की सांस्कृतिक समिति से डॉ. नितिन आंतिल ने बताया कि किरण ने 19 राज्यों के प्रतिभागियों को पछाड़कर यह स्थान प्राप्त किया। इस दौरान डॉ. कोमल वर्मा, डॉ. सरिता बंगा, डॉ. संगीता, डॉ. अनु, डॉ. संदीप दहिया, डॉ. मनोज, डॉ. पूनम, डॉ. अजय दहिया समेत अन्य मौजूद रहे।