फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: स्वर्णिम जीत के बाद वतन लौटीं किरण, एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत

विज्ञापन
फोटो :: दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंची लाडली बेटी किरण का स्वागत करते परिजन व अन्य। स्रोत परिजन - फोटो : Samvad
विज्ञापन
गन्नौर। एशियाई खेलों में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतकर गुमड़ गांव की बेटी किरण पहल वीरवार को भारत लौटी। दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचते ही परिजनों, ग्रामीणों और समर्थकों ने ढोल-नगाड़े बजाकर स्वागत किया। एयरपोर्ट पर किरण के पहुंचते ही लगे और पूरा माहौल जश्न में बदल गया। समर्थकों ने उन्हें फूलों और नोटों की मालाएं पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

किरण के भाई रविंद्र पहल, भाई के दोस्त शिव शर्मा सहित अन्य परिजनों और ग्रामीणों ने फूलों से उनका स्वागत किया। समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ किरण को जीत की बधाई दी और उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाई। लंबे समय से किरण की सफलता का इंतजार कर रहे परिवार और ग्रामीणों के लिए यह पल बेहद खास रहा।
हर तरफ सुनाई दी जीत की गूंज
किरण के एयरपोर्ट पहुंचने की सूचना मिलते ही उनके समर्थक स्वागत के लिए जुटने लगे थे। जैसे ही एयरपोर्ट से बाहर आईं, लोगों ने फूलों की मालाओं से उनका अभिनंदन किया। ढोल-नगाड़ों की गूंज और बधाइयों के बीच किरण का स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने कहा कि किरण की इस उपलब्धि ने न केवल गुमड़ बल्कि पूरे गन्नौर क्षेत्र का नाम देशभर में रोशन किया है।
विज्ञापन

खेल के प्रति समर्पण से हासिल की उपलब्धि : कोच
किरण के कोच आशीष छिक्कारा ने भी उन्हें एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी। उन्होंने किरण की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि किरण ने अपनी मेहनत और खेल के प्रति समर्पण से बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
गन्नौर में स्वागत की तैयारियां शुरू
दिल्ली में स्वागत के बाद अब ग्रामीणों को किरण के गन्नौर पहुंचने का इंतजार है। उनके सम्मान में गांव में भव्य स्वागत समारोह आयोजित करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। आशीष छिक्कारा ने कहा कि किरण ने अपनी मेहनत और संघर्ष से क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। गांव पहुंचने पर उनका जोरदार अभिनंदन किया जाएगा और उनकी स्वर्णिम उपलब्धि का जश्न मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें