फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: साउथ पॉइंट स्कूल में मनाई महात्मा गांधी जयंती

विज्ञापन
साउथ पॉइंट पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देते विद्यार्थी। स्कूल - फोटो : Samvad
विज्ञापन
सोनीपत। साउथ पॉइंट पब्लिक स्कूल में वीरवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। विद्यालय परिसर विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों से देशभक्ति के रंग में रंगा दिखा। नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने गांधीजी की पारंपरिक वेशभूषा धारण की। विद्यार्थियों ने रघुपति राघव राजा राम और वैष्णव जन तो तेने कहिए जैसे भजनों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।साउथ पॉइंट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अध्यक्ष दिलबाग सिंह खत्री ने गांधीजी को अमर विचारधारा बताया। निदेशक डॉ. ममता सचदेवा ने कहा कि गांधीजी के विचार पाठ्यक्रम का हिस्सा बनने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें