गन्नौर। एशियन गेम्स के 400 मीटर फाइनल में गन्नौर क्षेत्र के गांव गुमड़ की धाविका किरण पहल ने पूरी ताकत झोंक दी। उन्होंने 53.41 सेकेंड के समय के साथ पांचवां स्थान हासिल किया। कांस्य पदक जीतने वाली उत्तर प्रदेश के सहारनपुर की प्राची चौधरी ने 53.21 सेकेंड का समय निकाला। किरण महज 0.20 सेकेंड के अंतर से पदक से चूक गईं।
फाइनल में किरण ने शुरुआत से ही पदक की दौड़ में बने रहने का प्रयास किया। आखिरी चरण तक उन्होंने पूरी ताकत लगाई। हालांकि मामूली अंतर से पदक उनके हाथ से निकल गया।
किरण के फाइनल में पहुंचने के बाद गांव गुमड़ में परिवार और ग्रामीणों की नजरें मुकाबले पर टिकी रहीं। संवाद