तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा किरण को पुरस्कृत करती प्राचार्य व अन्य। स्रोत : महाविद्याल
सोनीपत। हिंदू गर्ल्स कॉलेज की ओर से राज्यस्तरीय अंतर महाविद्यालयी एकेडमिक एक्स्ट्रावगांजा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न कॉलेजों ने प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। ताऊ देवी लाल राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय ने मेहंदी रचाओ, पोस्टर बनाओ और अंग्रेजी डिक्लेमेशन प्रतियोगिता में भाग लिया।
बीए तृतीय वर्ष की छात्रा किरण ने मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल किया। कॉलेज की प्राचार्य डॉ. सीमा ठाकरान ने विजेता छात्रा को प्रमाणपत्र एवं नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। अर्थशास्त्र विभाग की प्रवक्ता डॉ. प्रियंका, शारीरिक शिक्षा की प्रवक्ता डॉ. सुनीता रानी व अंग्रेजी विभाग के प्रवक्ता नितिन आंतिल ने भी विजेता छात्रा को बधाई दी।