फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: खेड़ी तगा के सरपंच को दी धमकी, विकास कार्य में रुकावट डालने का आरोप

Fri, 18 Apr 2025 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। खेड़ी तगा गांव के सरपंच वेदप्रकाश को गांव के ही एक व्यक्ति ने धमकी दी है। सरपंच ने इस संबंध में बड़ी थाना पुलिस में शिकायत दी है।
विज्ञापन

सरपंच वेदप्रकाश ने बताया कि बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे उन्हें कॉल कर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि आरोपी पार्क के निर्माण कार्य को रुकवाना चाहता है। इसी को लेकर वह दबाव बना रहा है। सरपंच के अनुसार काॅल कर दी गई धमकी की रिकार्डिंग पुलिस को सौंपी है। उनका कहना है कि आरोपी पहले भी पंचायत की जमीन को अपनी बताकर कोर्ट में केस कर चुका है, जो अब खारिज हो चुका है। सरपंच ने मांग की है कि विकास कार्य बिना किसी रुकावट के पूरे हों और उनकी जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। इस संबंध में थाना प्रभारी युद्धवीर सिंह ने बताया कि सरपंच वेदप्रकाश की शिकायत मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन


चहारदीवारी का निर्माण करवाने की मांग

सरपंच वेदप्रकाश ने खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी को पत्र लिखकर पार्क की चहारदीवारी का निर्माण करवाने की मांग की है। सरपंच ने कहा कि गांव के कुछ व्यक्ति जानबूझ कर पार्क का निर्माण नहीं होने दे रहे। वह झगड़े पर उतारू हैं। सरपंच ने बताया कि खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी थाना बड़ी प्रबंधक को पार्क में विकास कार्य पूरे करवाने के लिए पुलिस बल उपलब्ध करवाने के लिए पत्र भी लिख चुकी हैं, लेकिन ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त नहीं किया गया है। उन्होंने खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी को पत्र भेज कर जल्द से जल्द ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें