फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या, तीन पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
गांव हलालपुर में युवक की हत्या के बाद सीसीटीवी में दिखाई दे रहे दो संदिग्ध। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
खरखौदा। गांव हलालपुर में शनिवार सुबह बाइक पर सवार होकर आए दो हमलावरों ने एक युवक को गोली मार दी। हमले में घायल युवक को दिल्ली के पूठ स्थित महर्षि वाल्मीकि अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची सैदपुर चौकी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर गांव के ही दो नामजद सहित तीन पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामला पुरानी रंजिश का बताया गया है।
विज्ञापन

हलालपुर का रहने वाला राजेश (35) शनिवार सुबह करीब 10 बजे अपने गांव में ही शिव मंदिर, प्राथमिक पाठशाला के पास गया हुआ था। इसी दौरान जब वह चौक पर पहुंचा तो बाइक पर सवार होकर आए दो हमलावरों ने राजेश को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर मौके पर ग्रामीण एकत्रित हो गए और परिजनों को अवगत कराया। घायल राजेश को गंभीर हालत में पूठ, दिल्ली स्थित महर्षि वाल्मीकि अस्पताल में ले जाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद राजेश को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को दिल्ली पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया, दिल्ली पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपेगी। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची सैदपुर चौकी पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना करने के साथ ही मृतक के बड़े भाई सुरेश की शिकायत पर गांव के ही रोहित व राजबीर सहित एक अन्य के खिलाफ हत्या व षड्यंत्र का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने एफएसएल की टीम को बुलाकर सबूत जुटाए हैं।
सीसीटीवी में दिखाई दे रहे दो संदिग्ध
पुलिस जांच के दौरान गांव में ही एक घर के बाहर लगे सीसीटीवी की फुटेज में गली में से गुजरते हुए बाइक सवार दो युवक दिखाई दे रहे हैं। जिन पर हमले का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने फुटेज अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। उनमें एक युवक गांव का बताया जा रहा है। वहीं मामले में एक आरोपी के साथ युवक के परिवार की रंजिश है। पहले भी लड़ाई-झगड़ा होता रहा है। पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजनों का कहना है कि एक मामला न्यायालय में भी विचाराधीन है। ऐसे में पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
विज्ञापन

वर्जन ::
मृतक के भाई की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। परिजनों ने पुरानी रंजिश में हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। मामले की गहनता से जांच कराई जाएगी। जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर काबू करने के बाद हत्या के सही कारणों का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

-चांद सिंह, चौकी प्रभारी, सैदपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें