सोनीपत। अमेरिका से डिपोर्ट होकर भारत भेजे गए युवकों में सोनीपत के गांव खानपुर का निशांत भी शामिल है। निशांत के परिजनों ने उसकी वापसी को लेकर अभी बातचीत करने से इन्कार कर दिया। परिवार बेटे के सकुशल घर पहुंचने का इंतजार कर रहा है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कार्यभार संभालते ही सबसे पहले अमेरिका में बिना वैध कागजात के गए अप्रवासियों पर नकेल कसने की बात कही थी। अब इस दिशा में कार्रवाई शुरू कर दी है। बुधवार को अमेरिका से पंजाब के अमृतसर में अमेरिका में बिना वैध कागजात के रह रहे लोगों को लाया गया है। इनमें सोनीपत के गांव खानपुर का निशांत भी शामिल है। निशांत के बारे में परिवार के लोगों ने अभी बात नहीं की है।
परिवार के सदस्य बेटे को लेने गए हैं। पिता नरेंद्र ने कहा कि बेटे से बातचीत करने के बाद ही इस बारे में कुछ कह सकेंगे। इससे पहले उनके लिए कुछ पाना संभव नहीं है।