फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: एआईएपीजीईटी में खांडा की डॉ. कीर्ति ने देशभर में पाया पहला स्थान

Sat, 03 Aug 2024 10:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 38- सोनीपत के खरखौदा में एआईएपीजीईटी में देशभर में पहला स्थान प्राप्त करने पर डाॅ. कीर्ति
विज्ञापन
खरखौदा। ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट (एआईएपीजीईटी)-2024 में खांडा की डाॅ. कीर्ति ने 99.97 फीसदी अंक लेकर देश में सामान्य वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं डाॅ. कीर्ति ने सभी वर्गों में देशभर में पांचवां स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि के बाद से पूरे परिवार में खुशी का माहौल है और उनके घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
विज्ञापन

डाॅ. कीर्ति ने बताया कि अब वह एम्स से एमडी काय-चिकित्सा का कोर्स कर सेवा करना चाहती है। डाॅ. कीर्ति के पिता कंवाली के सरकारी स्कूल में बतौर मिडिल हेड सेवा दे रहे हैं, वहीं चाचा सत्यदेव पाराशर शंभू दयाल शिक्षा सदन स्कूल के संचालक हैं। डाॅ. कीर्ति ने 12वीं तक की शिक्षा शंभू दयाल स्कूल से प्राप्त की थी, इसके बाद लाल बहादुर शास्त्री आयुर्वेदिक काॅलेज, बिलासपुर से बीएएमएस की डिग्री हासिल की थी। जहां पर विश्वविद्यालय में तीसरा स्थान पाया था। वहीं अब ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट 2024 में देशभर में पहला स्थान प्राप्त किया है। डाॅ. कीर्ति का कहना है कि अगर हम लगन के साथ मेहनत करते हैं तो कुछ भी असंभव नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें