फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तनावमुक्त जीवन के लिए मन को एकाग्र रखना जरूरी : बीके लक्ष्मी

विज्ञापन
फोटो: सोनीपत के गांव नांगल खुर्द स्थित ब्रह्माकुमारीज के रिट्रीट सेंटर में ​शिविर के दौरान उप​स
विज्ञापन
- ब्रह्माकुमारीज के रिट्रीट सेंटर में दो दिवसीय विशेष ध्यान शिविर
विज्ञापन

फोटो 02: नांगल खुर्द स्थित ब्रह्माकुमारीज के रिट्रीट सेंटर में शिविर में उपस्थित लोग। स्रोत: प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। गांव नांगल खुर्द स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के रिट्रीट सेंटर में दो दिवसीय ध्यान शिविर का आयोजन किया गया। लोगों को तनावमुक्त जीवन जीने, मन को एकाग्र रखने और सकारात्मक सोच विकसित करने के तरीके बताए गए।
शिविर में हिसार, करनाल, जालंधर, मंडी गोबिंदगढ़ और हिमाचल प्रदेश के मंडी सहित विभिन्न शहरों से बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। रिट्रीट सेंटर की संचालक बीके लक्ष्मी ने कहा कि जीवन में आने वाली हर परिस्थिति को शांत भाव से स्वीकार करने और मन को स्थिर रखने की कला सीखना जरूरी है। यदि व्यक्ति जीवन की घटनाओं को एक दर्शक की तरह निष्पक्ष भाव से देखना सीख ले, तो कोई भी समस्या उसे विचलित नहीं कर सकती।
विज्ञापन

पानीपत ज्ञान मानसरोवर के निदेशक बीके भारत भूषण ने मन को खुश और सकारात्मक रखने के चार सूत्र बताए। उन्होंने कहा कि संतुलित मन से व्यक्ति कठिन परिस्थितियों में भी कल्याण का मार्ग खोज सकता है। जींद से पहुंचे वरिष्ठ शिक्षक बीके विजय ने खुली आंखों से भी शांत और एकाग्र रहने के अभ्यास को दैनिक जीवन के लिए उपयोगी बताया। इस दौरान जींद से बीके विजय और चंडीगढ़ से बीके अनीता ने भी अपने विचार साझा किए।
विज्ञापन

शिविर के दौरान सुबह शारीरिक व्यायाम, शाम को टहलते हुए ध्यान का अभ्यास, आध्यात्मिक प्रदर्शनी और त्रि-आयामी चलचित्र का अवलोकन करवाया गया। प्रतिभागियों ने आश्रम परिसर में बनी शांत कुटियाओं में बैठकर ध्यान किया और शांति का अनुभव किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें