फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित करेगी करणी सेना

Mon, 01 Jun 2026 05:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गांव झुंडपुर में महिलाओं के साथ बैठक करते सामाजिक कार्यकर्ता दीपक चौहान। स्रोत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। गांव झुंडपुर में 13 जून को शाम 4 बजे सम्राट पृथ्वीराज चौहान एवं महाराणा प्रताप जयंती मनाई जाएगी। इस दौरान सनातनी करणी सेना की ओर से धर्म, समाज, शिक्षा, पर्यावरण एवं राष्ट्रहित में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं व अन्य को सम्मानित किया जाएगा।
सामाजिक कार्यकर्ता दीपक चौहान ने कहा कि महिला स्वावलंबी अभियान के तहत सरकार की ओर से महिलाओं को घर पर उत्पाद तैयार करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है लेकिन तैयार सामान को उचित बाजार नहीं मिलने के कारण कई महिलाएं कार्य छोड़ने के लिए मजबूर हो रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस गंभीर समस्या को सरकार के समक्ष मजबूती से रखा जाएगा। साथ ही इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर महिलाओं की ओर से तैयार उत्पादों को बाजार उपलब्ध करवाने के लिए ठोस समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

दीपक ने सरकार से यह भी मांग की कि महिलाओं को आजीविका के लिए ऐसा कार्य उपलब्ध कराया जाए जिसे वह अपने घर से पार्ट टाइम करके आत्मनिर्भर बन सकें और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें