फोटो :59: सोनीपत के राई स्थित हरियाणा खेलकूद विवि में केसीएल में भिड़ते सोनीपत स्टार्स व करनाल क
सोनीपत। हरियाणा खेलकूद विश्वविद्यालय, राई में चल रही कबड्डी चैंपियंस लीग (केसीएल) में करनाल किंग्स ने सोनीपत स्टार्स को 35-21 से पराजित किया। सधी रणनीति, मजबूत डिफेंस और संतुलित रेडिंग के दम पर करनाल ने मुकाबले पर शुरू से अंत तक पकड़ बनाए रखी।
मंगलवार देर शाम आयोजित हुए मुकाबले में विश्वविद्यालय के कुलपति एवं उत्तराखंड पुलिस के पूर्व डीजीपी अशोक कुमार मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। मुकाबले में करनाल ने शुरुआत से ही मैच पर नियंत्रण बनाए रखा।
सुरेंद्र गिल की प्रभावी रेडिंग और टीम की सधी डिफेंस ने सोनीपत को लगातार दबाव में रखा। पहले हाफ में ही करनाल ने निर्णायक बढ़त बना ली। दूसरे हाफ में भी करनाल की डिफेंस दीवार बनकर खड़ी रही।
हाई फाइव के जरिए सोनीपत की वापसी की कोशिशों पर पानी फेर दिया।
मुकाबले में करनाल किंग्स के अक्षित को रेडर ऑफ द मैच और हर्ष को डिफेंडर ऑफ द मैच चुना गया।