फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: चुनावी साक्षरता प्रतियोगिताओं में कन्या गुरुकुल खानपुर कलां विजयी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोहाना। विद्यार्थियों को मतदान प्रक्रिया की जानकारी देने के लिए राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गोहाना मंडी में खंड स्तरीय निबंध लेखन एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं हुईं। चुनावी साक्षरता क्लब के तत्वावधान में हुई इन प्रतियोगिताओं में कक्षा नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कन्या गुरुकुल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खानपुर कलां की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दोनों प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
निबंध लेखन प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने इलेक्टोरल रोल के महत्व और मतदान प्रक्रिया की उपयोगिता पर अपने विचार प्रस्तुत किए। इसमें कन्या गुरुकुल खानपुर कलां की श्रेया ने प्रथम, पीएमश्री स्कूल गढ़ी उजाले खां के आकाश ने द्वितीय व सिकंदरपुर माजरा स्थित संत बाबा गोगर स्कूल की मानसी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की चुनावी प्रक्रिया संबंधी जानकारी को परखा गया। इसमें इलेक्टोरल रोल तैयार करने, ईवीएम, वीवीपैट, मतदान और मतगणना प्रक्रिया से संबंधित सवाल पूछे गए। इस स्पर्धा में कन्या गुरुकुल की प्रियांशी प्रथम, शेर सिंह स्कूल के देव द्वितीय और राजकीय स्कूल गोहाना मंडी की गीता तृतीय रही। खंड शिक्षा अधिकारी बलजीत सिंह गहलावत ने विद्यार्थियों को मतदान प्रक्रिया की बारीकियों से अवगत करवाया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्य मंजू हुड्डा, गौरव कपूर, राकेश वशिष्ठ, सुलेखा और सुमित मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें