फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कनिष्क चौहान को नमन अवॉर्ड से किया सम्मानित

विज्ञापन
16jjrp20- झज्जर। नमन अवॉर्ड से कनिष्क चौहान को सम्मानित करते हुए। स्रोत- परिवार
विज्ञापन
झज्जर। जिले के गांव कुलाना निवासी कनिष्क चौहान को बीसीसीआई की तरफ से नमन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। परिवार में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

बीसीसीआई ने रविवार को नई दिल्ली में नमन अवाॅर्ड 2026 का आयोजन किया। इस दौरान बीसीसीआई ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों व टीमों को अवॉर्ड देकर सम्मानित किया। इस अवॉर्ड के लिए कनिष्क चौहान को भी आमंत्रित किया गया। हाल ही में हुए अंडर-19 विश्वकप में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर कनिष्क चौहान के साथ उनकी पूरी टीम नमन अवॉर्ड से सम्मानित हुई।
कनिष्क ने बताया कि उनको तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, अभिषेक शर्मा, अर्शदीप सहित अन्य खिलाड़ियों से मिलने का मौका मिला और भविष्य के क्रिकेट को लेकर बातचीत हुई। सभी खिलाड़ियों उनको आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

कनिष्क चौहान की माता सरिता चौहान ने बताया कि कनिष्क को नमन अवॉर्ड से सम्मानित किए जाने पर उनको बहुत खुशी है। उन्हें उम्मीद है कि आईपीएल में भी कनिष्क चौहान अच्छा प्रदर्शन करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें